Tuesday, March 3, 2026

काला दिवस के रूप में कर्मचारी व शिक्षकों ने नया साल मनाया

महराजगंज। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए शिक्षक और कर्मचारियों ने मंगलवार को अपने तैनाती स्थल पर हाथ में काली पट्टी बांधकर अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए नए साल को काला दिवस के रूप में मनाया। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिलाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में स्थानीय गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में काला दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में एक जनवरी 2004 को केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन को समाप्त कर नई पेंशन व्यवस्था शुरू की गई थी। जिसका जिले में कर्मचारियों ने जगह-जगह विरोध किया था। डॉ. पंकज कुमार गुप्ता दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज चौक बाजार, परमेंद्र वर्मा पंचायत इंटर कॉलेज परतावल, जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में मुंडर प्रसाद इंटर कॉलेज बरगदवां में काली पटटी बांधकर कर्मचारियों ने अपने दायित्व का निर्वहन किया।

विनय गुप्ता के नेतृत्व में महराजगंज इंटर कॉलेज महराजगंज, मनोज कन्नौजिया भागीरथी इंटर कॉलेज भगीरथनगर, अजय कुमार सोनी के नेतृत्व में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज फरेंदा के अलावा विभिन्न स्कूलों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज में प्राथमिक शिक्षक संघ के बैजनाथ सिंह, टीपी सिंह के नेतृत्व में मिठौरा प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने विरोध किया। महेंद्र वर्मा के नेतृत्व में टेट प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने काला दिवस मनाया। जिला अस्पताल के कर्मचारी देवेश पांडेय के नेतृत्व में हाथ में काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया है। सभी ने कहा कि अगर पुरानी पेंशन की बहाली नहीं हुई तो वर्तमान सरकार के विरोध में मतदान करेंगे।

Spurces :- Amarujala

Hot this week

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

Topics

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

Discover more from Headlines | Updates | Analysis

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading