42 विद्यालयों के बच्चों ने दिया ऑडिशन

महराजगंज। जिले में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महराजगंज लोक रंजन महोत्सव में

42 विद्यालयों के बच्चों ने दिया ऑडिशन

महराजगंज। जिले में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महराजगंज लोक रंजन महोत्सव में प्रतिभाग करने के बाबत कलाकारों के चयन के लिए रविवार को ऑडिशन हुआ। नगर के एक मैरेज हाल में आयोजित ऑडिशन में 42 स्कूलों के विद्यार्थियों के अलावा 45 कलाकारों ने भाग लिया। चयन समिति के लोगों ने ऑडिशन के बाद महोत्सव में प्रतिभाग के लिए कलाकारों के चयन की बात कही।

महोत्सव के संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ऑडिशन में प्रतिभाग करने के लिए कुल 42 विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से चार स्कूलों के बच्चों ने स्वागतगान की तैयारी की थी। तीन स्कूलों के बच्चे सरस्वती वंदना की तैयारी करके आए थे जबकि 35 विद्यालयों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी करके आए थे। इनके अलावा ऑडिशन में विभिन्न विधाओं के 45 कलाकार भी शामिल हुए। ऑडिशन के दौरान सभी विद्यार्थियों व कलाकारों ने बेहतर प्रस्तुति देने की कोशिश की। आयोजन समिति के लोगों ने महोत्सव में शामिल करने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों व विद्यार्थियों को सूचीबद्ध किया। डीआईओस ने कहा कि चयनित प्रतिभागियों को फोन से उनके चयन के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामसिंहासन प्रेम, अपर जिलाधिकारी इन्द्र भूषण वर्मा, वीरेंद्र सिंह, डॉ. घनश्याम पांडेय, डॉ. घनश्याम शर्मा, डॉ. परशुराम गुप्त, विमल कुमार पांडेय, अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर पटेल, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, विन्ध्यवासिनी सिंह, डॉ. धनंजय मणि त्रिपाठी, महेंद्रानंद जायसवाल, जीवेश मिश्रा, देवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। 

Sources :- amarujala.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img