अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मृत्यु

भिटौली महाराजगंज  जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज-गोरखपुर संपर्क मार्ग पर भिटौली थाने के समीप आज सुबह लगभग 7:00 बजे एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिसके कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार नौतनवा थाना क्षेत्र के चडलहा  निवासी रामकुंवर पाल उम्र 45 वर्ष अपने लड़के प्रियांशु को पॉलिटेक्निक कॉलेज पुरैना  छोड़कर मुजूरी जा रहे थे कि भिटौली थाने के समीप एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे उनकी  मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।

मालूम हो कि मृतक रामकुवर पाल मुजूरी के पास किसी ईट भट्टे पर मुंशी गिरी का काम करता था। मृतक की दो लड़कियां एवं एक लड़का है। सभी बच्चे अभी पढ़ते हैं। लड़का प्रियांशु पॉलिटेक्निक कॉलेज पुरैना में पड़ता है। उसी को छोड़कर सुबह वह मुजूरी जा रहे थे कि यह घटना हो गई। घटना से आहत पत्नी मीना का रो-रो कर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img