जानें क्या है इंसेफेलाइटिस, ऐसे करें इससे बचाव

जापानी इंसेफेलाइटिस, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम, दिमागी बुखार या चमकी बुखार कह लीजिए |

जापानी इंसेफेलाइटिस, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम, दिमागी बुखार या चमकी बुखार कह लीजिए. इसकी वजह से पूर्वी यूपी और बिहार हर साल चर्चा में आता है. लेकिन अब तक ये साफ नहीं हो सका है कि इसकी असल वजह क्या है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुपोषण, गंदगी, तेज उमस वाली गर्मी और कमजोर इम्यूनिटी में इसका शिकार होने की ज्यादा आशंका होती है.

इस बीमारी से पीड़ित बच्चों को ऑक्सीजन की सख्त जरूरत होती है। पूर्वांचल में इस जानलेवा बीमारी से हर साल कई बच्चों की मौत हो जाती है। इस बीमारी की पहचान और बचाव के ये उपाय हैं :

ये है पहचान :

1. इन्सेफेलाइटिस यानी जापानी बुखार एक प्रकार का दिमागी बुखार है जो वाइरल संक्रमण की वजह से होता है।

2. यह एक खास किस्म के वायरस से होता है जो मच्छर या सूअर के द्वारा फैलते हैं या गंदगी से भी यह उत्पन्न हो सकता है।

3. एक बार यह हमारे शरीर के संपर्क आता है, फिर यह सीधा हमारे दिमाग की ओर चला जाता है।

4. दिमाग में जाते ही यह हमारे सोचने, समझने, देखने और सुनने की क्षमता को प्रभावित करता है।

5. यह वायरस सिर्फ छूने से नहीं फैलता है।

6. ज्यादातर 1 से 14 साल के बच्चे एवं 65 वर्ष से ऊपर के लोग इसकी चपेट में आते हैं।

7. इसका प्रकोप साल के तीन महीने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में अधिक रहता है।

इन्सेफेलाइटिस के लक्षण :

1.इसके शुरुआती लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, गरदन में अकड़, कमजोरी और उल्टी होना हैं।

2.समय के साथ सिरदर्द में बढ़ोतरी होने लगती है और हमेशा सुस्ती छाई रहती है।

3.भूख कम लगना, तेज बुखार, बहुत संवेदनशील होना। कुछ समय के बाद भ्रम का शिकार होना फिर पागलपन के दौरे आना, लकवा मारना आदि ।

4.छोटे बच्चों में ज्यादा देर तक रोना, भूख की कमी, बुखार और उल्टी होना जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।

इन्सेफेलाइटिस से बचाव के तरीके :

1.समय से टीकाकरण कराएं साफ-सफाई से रहें।

2.गंदे पानी के संपर्क में आने से बचें।

3.मच्छरों से बचाव घरों के आस पास पानी न जमा होने दें।

4.बारिश के मौसम में बच्चों को बेहतर खान-पान दें।

Hot this week

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

Topics

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img