सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में होगी ऑनलाइन पढ़ाई

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने सत्र नियमित रखने के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया है। महाविद्यालय को इसकी रिपोर्ट हर रोज विश्वविद्यालय को उपलब्ध करानी होगी। इसकी निगरानी यूजीसी और विश्वविद्यालय करेगा। इसके लिए विवि ने महाविद्यालयों को निर्देश जारी किया है।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से छह जिले के 271 महाविद्यालय संबद्ध हैं। लॉकडाउन के चलते महाविद्यालय बंद चल रहे हैं। ऐसे में समय से शिक्षण सत्र संचालित होना संभव नहीं है। शिक्षण सत्र देर होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई और विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रभावित होगी। ऐसे में सत्र नियमित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालयों को ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्देश दिया है। ऑनलाइन क्लास की रिपोर्टिंग हर रोज विश्वविद्यालय को देनी है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने ई-लर्निंग पोर्टल संचालित किया है।

ऑनलाइन क्लासेज की निगरानी करेगा यूजीसी

विश्वविद्यालय ने ई-कंटेंट नाम से पोर्टल बनाया है। इससे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली, एमएचआरडी स्वयं पोर्टल के अलावा सभी ऑनलाइन लिंक का संकलन है। ई-कंटेंट पोर्टल से यूजीसी विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों के ऑनलाइन क्लासेज की निगरानी करेगा।

विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं इन जिलों के महाविद्यालय

महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, संतकबीरनगर और बस्ती जिले के 271 महाविद्यालय संबद्ध हैं। शिक्षण सत्र नियमित करने के लिए महाविद्यालयों को तत्काल प्रभाव से ऑनलाइन क्लास शुरू करने का निर्देश दिया गया है। ऑनलाइन क्लास की निगरानी यूजीसी और विश्वविद्यालय करेगा। विश्वविद्यालय में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं।

डीपी दीक्षित, सामान्य प्रशासन, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img