पोखरियों व तालाबों में 72 हजार गम्बूजिया मछली को छोड़ी गई

दबंग भारत न्यूज़ : महराजगंज मत्स्य विकास अधिकारी राहुल कुमार चौरसिया व मत्स्य निरीक्षक रामदवन के नेतृत्व में शुक्रवार को डीएम आवास परिसर में स्थित पोखरा से 72 हजार गम्बूजिया मछली को निकाला गया। यहां से ब्लाक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक के नेतृत्व में गांवों के पोखरियों में मछली छोड़ी गई।
- रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
- घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती
- ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड से ग्रामीणों में रोष झूलते तारों ने बढ़ाया खतरा
- मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज
- रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि जमे पानी में मच्छर लार्वा देते है। लार्वा से मच्छर बनते है। गम्बूजिया मछली का मुख्य भोजन है मच्छरों का लार्वा। पोखरे में लार्वा होते ही गम्बूजिया मछली उसे निगल जाएगी। इससे मच्छर कंट्रोल होंगे। सदर सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर केपी सिंह ने बताया कि इंसेफेलाइटिस प्रभावित नौ गांवों के पोखरियों में गम्बूजिया मछली छोड़ी गई। इसी तरह अन्य सीएचसी क्षेत्र के गांवों के पोखरियों में गम्बूजिया मछली छोड़ी गई।






