बीते 1 सप्ताह ही हुए की दूसरा धन उगाही का मामला प्रकाश में आया है

परतावल
दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज जनपद के परतावल ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसवा मुंसी में कुछ दिन पहले सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से मनमानी तरीके से सरकार के द्वारा जारी निर्देशों के विपरीत स्कूल के प्रांगण में सार्वजनिक शौचालय बनवाने का मामला प्रकाश में आया था । जैसे ही यह समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ सीडीओ महराजगंज पवन अग्रवाल ने उसके निर्माण पर रोक लगा दिया इसे बीते 1 सप्ताह ही हुए की दूसरा धन उगाही का मामला प्रकाश में आया है इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
- ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में
- जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर
- सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
- स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
उल्लेखनीय है कि परतावल ब्लाक के ग्रामसभा सिसवा मुंसी के ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलकर अमर पटेल के दरवाजे पर रिबोर के नाम पर 26448 रुपये निकाल लिया और मौके पर कोई रिबोर नही हुआ है ।अब देखना होगा कि विभगिय अधिकारी कितना अंकुश लगाने में कामयाब होते है।









