जांच टीम ने बताया कि तीन दिनों के बाद इस जांच की रिपोर्ट आएगी।

भिटौली/महराजगंज
दबंग भारत न्यूज़ :- सदर विकास खण्ड महराजगंज के ग्राम पंचायत सेमरा राजा में स्थित पंचायत भवन पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महराजगंज के आदेशानुसार सी एच सी महराजगंज के धर्मेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम कोरोना जांच करने पहुची। मौके पर पहुच टीम ने सर्व प्रथम 54 लोगो का नामांकन किया जिसमें से मौके पर 44 लोग ही जांच कराने पहुँचे जिनका आरटी पीसीआर माध्यम से जांच किया गया ।

- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
- सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार
- डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र
- ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
- महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में
जांच टीम ने बताया कि तीन दिनों के बाद इस जांच की रिपोर्ट आएगी। उस जांच में जो लोग पॉजिटिव आएंगे उन सभी को होम आईशोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला अस्पताल को सूचना दें शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान टीटू उर्फ ऋषिराज रॉय के देख रेख में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक कुमार निगम,दुर्गेश पांडेय,किशन सिंह,नागेंद्र चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
चन्दन मध्देशिया की रिपोर्ट






