श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत  ग्राम सभा धरमौली में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत  ग्राम सभा धरमौली में शनिवार की सुबह छाया गुप्ता ( 25 वर्ष ) की लाश उसके ही मकान में कुंडी से लटकते हुए मिली। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी परतावल मनीष पटेल ने जांच शुरू कर दिया इसी बीच तहसीलदार सदर पंकज शाही भी घटनास्थल पर पहुच गए और मृतिका के परिवार जनों से पूछताछ शुरू किया।

मालूम हो कि रोजाना की भांति बहु छाया जब समय नही दिखाई दिया तो उसकी सास ने कमरे में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गये छाया कुंडी से लटक रही थी। यह देख उसकी सांस ने शोर मचाना शुरू किया तो अगल बगल के लोग इकट्ठा हो गये। ग्रामीणों की मदद से मृतिका का शव कुंडी से उतारा गया कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए । इस  घटना की जानकारी होते ही  महिला के मायका से उसके परिजन भी आ गए और हंगामा करते हुए उसके घर वालों पर हत्या का आरोप लगाने लगे। जिस पर अपनी टीम के साथ मौजूद चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने जांच करके कार्यवाही करने की बात कही।

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मलहिया टोला निवासी बंधन गुप्ता ने अपनी बेटी छाया (24 वर्ष) की शादी करीब चार वर्ष पूर्व श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली निवासी अंगद के साथ की थी। उनकी एक दो साल की बेटी रिद्धि भी है। शनिवार की सुबह करीब छह बजे पति अंगद मजदूरी करने गोरखपुर चला गया। सास ललिता पोती रिद्धि को लेकर घर से कुछ दूर घुमाने गई थीं।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नही मिली है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

सदर तहसीलदार पंकज शाही ने मौके का निरीक्षण किया और कहा कि महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर नायब तहसीलदार के साथ पहुँचकर शव का पंचनामा भरवाया गया ।मृतिका के मायके वालों को भी सूचना दे दिया गया है। मृत्यु के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पायेगा।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img