15 अगस्त को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट है।

दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीमावर्ती क्षेत्र के दौरे पर निकले एसपी रोहित सिंह सजवान ने भारत नेपाल की सोनौली सीमा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं ठूठीबारी, झुलनीपुर, बरगदवां, भगवानपुर समेत सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस एवं एसएसबी के जवान सतर्क हैं।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
शुक्रवार की दोपहर सोनौली पहुंचे एसपी रोहित सिंह सजवान ने पुलिस चौकी में नेपाल के अधिकारियों के साथ बैठक की। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सतर्कता बरतने और पेट्रोलिंग तेज करने का निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा पर अलर्ट है।






