आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज शैलेन्द्र चौधरी को विद्यालय के प्रबन्धक महमूद आलम ने प्रतिभा का किया सम्मान

महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ :- आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज बृजमनगंज के छात्र रहे शैलेन्द्र चौधरी को विद्यालय के प्रबन्धक महमूद आलम ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इनका चयन मेडिकल की संयुक्त प्रवेश परीक्षा नीट में हुआ है।
आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज बृजमनगंज के छात्र शैलेन्द्र चौधरी पुत्र रामभरत चौधरी का चयन नीट 2020  में हुआ है। इनके पिता रामभरत चौधरी तथा बड़े भाई संदीप चौधरी व्यवसायी है । माता ज्ञानमती देवी गृहिणी है। चार भाई बहनों में सबसे छोटे शैलेन्द्र प्रारम्भ से ही प्रतिभावान रहे हैं। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई-बहन,चचेरे भाई संजय चौधरी तथा अपने गुरूजनों को दिया। प्रतिदिन 10 से 12 घण्टे की मेहनत करने वाले शैलेन्द्र ने अपने सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि विश्वास, समय प्रबंधन तथा गुरू का सम्मान व समर्पण से ही सफलता अर्जित की जा सकती है। अपने अनुजों को उन्होंने सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी।
     

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक महमूद आलम ने कहा कि शैलेन्द्र मेरे विद्यालय का शुरू से ही छात्र रहा है । मैं इनको और इनके परिवार को व्यक्तिगत रूप से भीे जानता हूँ । उन्होंने कहा कि अब शैलेन्द्र की जिम्मेदारियां और भी बढ़ गयी है। एक डॉ इंसान की जिंदगी को बचाता है और वह भगवान तुल्य है। मेरी हार्दिक शुभकामना है कि मेरा यह शिष्य एक सफल चिकित्सक और एक अच्छा इंसान बने और केवल समाज ही नही बल्कि पूरे ब्रम्हाण्ड की सेवा करे।परमपिता परमेश्वर इन्हें चिरंजीवी और दीर्घायु करें।
           इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील कुमार, ईश्वर चन्द्र चौरसिया,दुर्गेश यादव, शबी अहमद, मो०फारूक सिद्दीकी, अशोक कुमार,अंगद प्रसाद,बिजय कशौधन, पी०एस० चौहान, एम० ए० लारी,श्रवण कुमार, मुकेश कुमार मिश्र,एम.ए.सिद्दीकी,दीपक शर्मा, आराधना गिरि, हमीदा बेगम, सीताराम चौहान, विनय पांडेय समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक – शिक्षिकाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी ।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img