Wednesday, February 11, 2026

आर०के०इंटरमीडिएट कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत छत्राओं को किया गया जागरुक

भिटौली / महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ :- परतावल ब्लाक के हरपुर तिवारी मे स्थित आर के इंटरमीडिएट कॉलेज में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में आने वाली बाधाओं और उनके निस्तारण पर चर्चा की गयी। इस आयोजन में थाना श्यामदेउरवां की टीम ने उपनिरीक्षक जयशंकर मिश्रा जी के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। जिसमें महिला निरीक्षकों ने छात्राओं से खुलकर संवाद किया औऱ हर समय किसी भी समस्या से अवगत कराने पर तुरन्त कार्यवाही करने का विस्वास दिलाया, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से निबटने के आत्म सुरक्षा की भी सलाह दी, समाज मे महिलाओं के प्रति सोच को बदलने और शिक्षा पर भी जोर दिया।

महिला आरक्षी सुस्मिता तिवारी ने कहा कि अगर महिला सशक्त होगी तो समाज सशक्त होगा, यदि समाज सशक्त होगा तो देश सशक्त होगा। इसलिए महिलाओं का सशक्त होना आवश्यक है कि, देश के सशक्त होने में महिलाओं का योगदान होगा। उन्होंने डायल हेल्प नम्बर 1090, 112,181 कि जानकारी दी। छात्राओं को इन नम्बरों के सही उपयोग का भी सलाह दिया। उपनिरीक्षक मिश्रा जी ने छात्राओं को विस्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश पुलिस सदैव आपकी की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है।
कॉलेज के प्रधानाचार्य इरफानुल्लाह खान ने छात्राओं को शपथ दिलाया कि अपने आप को सही रखते हुए गलत करने वालों का विरोध करेंगे और सभी बाधाओं को पर करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

इस आयोजन में थाना श्यामदेउरवां के टीम में हे०का० दुर्ग विजय सिंह, राजेश मणि त्रिपाठी,का० अनूप यादव,महिला आरक्षी सुस्मिता तिवारी, अर्चना सिंह, अर्चना सिंह,विन्ध्वासिनी शुक्ल, सीमा तिवारी शामिल रही। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक, महबूब अली, जिब्राइल अली, सुधीर पाण्डेय, अभय पासवान, इनामुल्लाह और अध्यापिकाओं में रेखा सिंह, सरोज कन्नौजिया,पूजा,साहिबा,रबीना, मनीषा आदि उपस्थित रही।

Hot this week

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

मनरेगा कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जॉब कार्ड में गड़बड़ी पर जताई नाराजगी

महराजगंज - जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

Topics

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

घुघली में पम्पिंग सेट चोरी का पर्दाफाश, तीन चोर धराए

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पतालकुई में किसानों...

प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे शामिल

महराजगंज। नसरुल्लाह इंटरमीडिएट कॉलेज, आर.एन. आदर्श गर्ल्स कॉलेज एवं...

ग्रामीण सफाई कर्मी संघ का चुनाव संपन्न, रामचंद्र महामंत्री निर्वाचित

महराजगंज :- के परतावल विकास खंड सभागार में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

Discover more from Headlines | Updates | Analysis

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading