Monday, February 23, 2026

कोरोना वायरस : लॉकडाउन के चलते आज से मजदूरों को मिलेगा मुफ्त राशन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के मद्देनजर हुए लॉकडाउन से प्रभावित श्रमिकों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने फैसला किया है कि उचित दर की दुकानों पर बुधवार से राशन बांटा जाएगा। इसमें अंत्योदय कार्डधारकों, नरेगा मजदूरों, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों व नगर विकास विभाग के दिहाड़ी मजदूरों को नि:शुल्क राशन दिया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति, परिवार, समुदाय, कस्बा या कॉलोनी को होम क्वारांटाइन किया गया है तो उस तक होम डिलीवरी के माध्यम से राशन पहुंचाने की सुविधा दी जाएगी।

अप्रैल के दूसरे चरण में 15 अप्रैल से सभी कार्डधारकों को पांच किलो प्रति यूनिट की दर से निशुल्क राशन ( चावल) दिया जाएगा। इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। हर राशन की दुकान पर सेनिटाइजर-साबुन व पानी रखा जाएगा ताकि हाथ धुलने के बाद ही ई-पॉस का इस्तेमाल किया जाए।

राशन की दुकानों पर एकदम से भीड़ जमा न हो जाए और मानक के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इसके लिए हर दुकानदार रोस्टर के हिसाब से राशन वितरण करेगा। राशन वितरण के लिए उचित दर की दुकान के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति जिलाधिकारी द्वारा की गई है lउचित दर विक्रेता इस नोडल अधिकारी व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में ही राशन बांटेगा।

केन्द्र सरकार ने तीन महीने तक 5 किलो चावल या गेहूं व एक किलो दाल देने का ऐलान किया है। ये राशन पहले से दिए जा रहे राशन के अतिरिक्त दिया जाएगा। वहीं राज्य सरकार ने एक अप्रैल से राशन दिए जाने का ऐलान किया है। अभी तक पांच अप्रैल से राशन दिया जाता है।

Hot this week

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

Topics

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

Discover more from Headlines | Updates | Analysis

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading