जिले में इंसेफेलाइटिस का कहर बदस्तूर जारी है।

19 से 25 सितंबर तक इस बीमारी से 14 मासूम पीड़ित हो गए।

जिले में इंसेफेलाइटिस का कहर बदस्तूर जारी है। 19 से 25 सितंबर तक इस बीमारी से 14 मासूम पीड़ित हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कालेज के इंसेफेलाइटिस आईसीयू में भर्ती कर इनका इलाज चल रहा है। जिले में जनवरी से अब तक इंसेफेलाइटिस मरीजों की संख्या 118 हो गई है। इनमें इलाज के दौरान सात की मौत हो चुकी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरवा निवासी तमन्ना (7) को तेज बुखार के साथ झटका आने पर 23 सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। इंसेफेलाइटिस का लक्षण देख डाक्टरों ने उसे इंसेफेलाइटिस आईसीयू में भर्ती कर दिया। तमन्ना की जांच में उसमें एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) की पुष्टि हुई है। इसी तरह निचलौल क्षेत्र के जयश्री निवासी सोनम (18 माह), इसी क्षेत्र के बढ़या फार्म निवासी सीता (2) और विशोखोर निवासी रानी (3) का इलाज जिला अस्पताल के इंसेफेलाइटिस आईसीयू में चल रहा है। जबकि इस बीमारी से गंभीर 10 पीड़ितों को जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज के इंसेफेलाइटिस आईसीयू में इन पीड़ितों का इलाज चल रहा है।

बुखार के पीड़ितों से ओवरलोड ईटीसी

जिला अस्पताल दस बेड वाले इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर(ईटीसी) आईसीयू बुखार से पीड़ित मासूमों से ओवरलोड हो गया है। दस बेड पर 23 पीड़ितों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

इंसेफेलाइटिस से पीड़ित व मौत एक नजर

वर्ष पीड़ित मौत

2014 399 85

2015 334 56

2016 390 70

2017 437 68

2018 250 26

2019 118 07

इंसेफेलाइटिस पीड़ितों को त्वरित इलाज देने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों को अलर्ट कर दिया गया है। सोनम और तमन्ना की हालत नाजुक बनी है। डाक्टरों की टीम लगी है।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img