भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर कोरोना वायरस के स्क्रीनिंग के लिए आज से सोनौली नो मैंस लैंड के पास कैंप लगाए जाएंगे और नेपाल से आने वाले प्रत्येक नागरिकों की स्क्रीनिंग होगी ।
गुरुवार की दोपहर को जिला अधिकारी महाराजगंज उज्जवल कुमार, एसपी महाराजगंज रोहित सिंह सजवान के साथ सोनौली बॉर्डर पहुंचे।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
बॉर्डर पर एसएसबी के अधिकारियों से मुलाकात कर उनसे वार्ता किया और कोरोना को लेकर चौकस रहने के निर्देश दिए।
बॉर्डर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होने बताया कि सीएमओ को निर्देशित किया गया है कि सीमावर्ती क्षेत्र से सटे सभी पीएचसी और सीएचसी के 40 बेड रिजर्व रखें। डॉक्टरों की एक टीम आज से नोमैंसलैंड पर कैम्प करेगें और नेपाल से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग होगी। साथ ही उन्होंने जांच के लिए थर्मल स्केनर मशीन भी लगाने के निर्देश दिए है।
इसके पहले डीएम ने इमीग्रेशन कार्यालय के पास स्थित कोरोना वायरस जांच शिविर का जायजा लिया और चिकित्सकों से बातचीत कर पर्यटकों की संख्या जानी, और उन्हें चौकन्ना रहने के निर्देश दिए ।
इस मौके पर मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी महाराजगंज, एसडीएम नौतनवा, सीओ नौतनवा सहित एसएसबी के अधिकारी मौजूद रहे।






