क्लब के बैठक में निर्णय लिया गया कि क्लब को निष्पक्ष रखने के लिए एक अनुशासन समिति का गठन किया जाय
जर्नलिट्स प्रेस क्लब महराजगंज के नव गठित इकाई समिति की बैठक पूर्व सूचना के आधार पर सोमवार को हुई। जिसमें अनुशासन समिति का गठन तहसील इकाई का चुनाव व होली मिलन समारोह के साथ साथ पत्रकारो को स्वास्थ्य जागरूकता और खेल में रुचि लेने के लिए क्रिकेट टीम तैयार करने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा किया गया।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
क्लब के बैठक में निर्णय लिया गया कि क्लब को निष्पक्ष रखने के लिए एक अनुशासन समिति का गठन किया जाय जो क्लब के सदस्यों की समस्याओं को ध्यान में रखते क्लब के नियमों को संरक्षित करेंगे। साथ ही प्रस्ताव पास हुआ कि संस्कृतिक क्षेत्र में क्लब के सदस्यों की रुचि को देखते हुए आगामी 9 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी हर्षोल्लास के साथ एक साथ अबीर गुलाल का आनंद उठाएंगे। वही आगामी 15 मार्च को तहसील इकाई के चुनाव कराने का भी निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया जिसके लिए सभी तहसीलों के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी सहायक चुनाव अधिकारी तथा पर्यवेक्षक को नामित किया गया है। चुनाव के सभी तहसीलों में सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने के लिए 5 सदस्यीय निगरानी टीम का भी गठन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि आगामी चुनाव में प्रतिभाग करने के लिए 10 मार्च तक रशीद कटवाकर सदस्यता ली जा सकती है।
क्लब के सदस्यों की रुचि को ध्यान में रखते हुए दो क्रिकेट टीम का भी गठन करने की प्रस्ताव पास हुई। जिसपर सभी सदस्यों ने सहमति प्रकट किया। बैठक में जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, दीपकशरण श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, शैलेश पांडेय, मनोज त्रिपाठी, विनय नायक, विपिन श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, सुनील यादव, प्रताप नरायन जायसवाल, डॉ एसपी साहनी, शमशुल हुदा, सतेंद्र मणि त्रिपाठी, राजेश, नवीन मिश्रा, अर्जुन मौर्या, जाकिर अली, विवेक जायसवाल, विजय, संदीप गुप्ता, एसपी साहनी , विशुन देव त्रिपाठी , विश्वामित्र मिश्र, शमशुलहुदा सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहेे।









