फरेंदा में गैस एजेंसी से दिनदहाड़े तीन लाख की लूट

फरेंदा के धानी रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी से मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे दिनदहाड़े तीन लाख 28 हजार पांच सौ की लूट हो गई।

महराजगंज |फरेंदा के धानी रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी से मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे दिनदहाड़े तीन लाख 28 हजार पांच सौ की लूट हो गई। यह जानकारी मिलते ही फरेंदा पुलिस के साथ ही एडिशनल एसपी भी मौके पर रवाना हो गए। पुलिस के अनुसार लुटेरे सिद्धार्थनगर की तरफ फरार हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही वह कब्जे में होंगे।  

एजेंसी मालिक अरविंद जायसयवाल ने बताया कि हिसाब बनाकर वह एजेंसी से निकलने वाले थे कि दो युवक बाइक से पिस्टल लहारते हुए आए और रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। इस संबंध में फरेंदा एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि एजेंसी संचालक के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही लुटेरे हमारे हाथ में होंगे। एजेंसी पर लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज के साथ ही आसपास के लोगों से भी लूट के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

फरेंदा लुटेरों का सॉफ्ट टार्गेट बनता जा रहा है। यहां 18 सितंबर 2018 को ही मिल गेट के पास सर्राफ कारोबारी संजय वर्मा को गोली मारकर लूट का प्रयास किया गया। इस बीच कर्मचारियों की मुस्तैदी से लुटेरे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। संजय को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज और फिर पीजीआई में भर्ती कराया गया। वहां करीब एक महीने के उपचार के बाद वह घर लौटे। अब भी उनकी हालत सामान्य नहीं हो पाई है। जबड़े में गोली लगने से वह सही से न बोल पा रहे हैं और न ही खा पा रहे हैं। इसके बाद मंगलवार को दिनदहाड़े दूसरे बड़ी लूट से व्यापारी सहम गए हैं। 

Source :- livehindustan.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img