50 ग्राम के आसपास ओले पड़ने से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा
महराजगंज में सोमवार की देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। हल्की बारिश के साथ जिले के कई हिस्सों में ओले पड़े। 50 ग्राम के आसपास ओले पड़ने से खेतों में खड़ी और काटकर मड़ाई के लिए रखी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
सोमवार की देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। हल्की हवा के बीच हल्की बारिश शुरू हुई। परतावल, घुघली क्षेत्रों में हल्की बारिश के बीच जमकर ओले गिरे। परतावल, घुघली के ढेकही, चैनपुर व बांसपार आदि के किसानों का कहना है कि खेतों में खड़ी गेहूं के दाने झड़ गए हैं। वहीं काटकर मड़ाई के लिए रखी गई फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है।






