अमन व सलामती के लिए मासूम रख रहे रोजा , सात वर्षीय अदनान ने रखा पहला रोजा

भिटौली / महराजगंज : रविवार को पहले रमजान के दिन सदर तहसील के बरगदही निवासी मोहम्मद अदनान ने महज 7 वर्ष की उम्र में लगभग 14 घंटा तक अपना पहला रोजा रखकर मुस्लिम समाज के लिए एक मिसाल पेश किया है । रमजान के पवित्र महीने में अल्लाह हर एक नेकी के बदले कई गुणा नेकियों का सवाब अता फरमाते हैं। रमजान के पहले दिन बड़ों के साथ-साथ मासूम बच्चों ने भी रोजा रखा और खुदा से प्रेम और इबादत के लिए दुआ की। रोजा रखने के लिए कोई उम्र नहीं होती। रमजान माह में रोजेदार रोजा रखकर खुदा की इबादत करते हैं। इस नेक कार्य मे बच्चे भी पीछे नहीं हैं। क्षेत्र में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रहते हुए बरकत के महीने में इबादत कर रहे हैं। खासकर ऐसे बच्चे अधिक उत्साहित हैं जो अपने जीवन में पहली बार रोजा रख रहे हैं। दिन भर रोजे में रहने के बाद मोहम्मद अदनान ने बताया कि पहले घर में बड़ों को रोजा रखते देखकर उन्हें भी रोजा रखने की इच्छा होती थी। शुरू में उन्हें लगता था कि दिन भर वे कैसे बिना खाए-पीए रह पाएंगे पर जब रविवार को वह रोजा रखा तो भूख का बिल्कुल अहसास नहीं हुआ। यह अल्लाह का करम है। रोजा रखने साथ ही मस्जिद में जाकर पांच वक्त की नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की। वह रमजान में पूरा रोजा रखने की बात कह रहा है। बच्चों के घर वाले भी बच्चों के उत्साह को देखकर काफी खुश हैं।वह अभी एम एन ए पब्लिक स्कूल बरगदही के कक्षा एक में पढ़ता है।

खजूर और शरबत से खोला रोजा अदनान ने बताया कि इफ्तार के समय घरवालों के साथ इफ्तार करना और सुबह में उठकर सेहरी करना अच्छा लगा है।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img