महराजगंज : सिसवा -घुघली मार्ग पर हरपुर पकड़ी के स्थित मंदिर के पास शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे गन्ने से लदी खड़ीं ट्रोली में पीछे से टकरा गई |
महराजगंज : सिसवा -घुघली मार्ग पर हरपुर पकड़ी के पास स्थित मंदिर के पास शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे गन्ने से लदी खड़ीं ट्रोली में पीछे से टकरा गई | जिसमें बाईक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई |
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है की शुक्रवार की शाम को कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना अंतर्गत ग्रामसभा देवतहा निवासी निजामत अली का २७ वर्षीय पुत्र अजहरुद्दीन व कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मझोवा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बलाई खोर निवासी एक मित्र की शादी में गए हुए थे |
रात में शादी समारोह संपन्न होने के बाद अजहरुद्दीन व् अमित बाइक से घर के लिए निकल गए | भोर में लगभग पाँच बजे जैसे ही वे हरपुर पकड़ी गाँव के पास पहुंचे सड़क के किनारे खड़ीं एक गन्ना लदी ट्राली ने पीछे से टकरा गए | टक्कर इतनी भयानक थी की दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई | राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |






