Wednesday, February 11, 2026

महराजगंज: जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के सदस्यों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ :- जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को पत्रकारों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें महाराष्ट्र पुलिस द्वारा वरिष्ठ पत्रकार अर्णव गोस्वामी के साथ गिफ्तारी के दौरान हुई बदलूकी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की। क्लब के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि एक केस के सिलसिले में बीते 3 नवम्बर को महाराष्ट्र पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार अर्णव गोस्वामी को उनके आवास से पुलिस ने गिरफ्तार किया। लेकिन गिफ्तारी के दौरान पुलिस ने जिस असभ्यता का परिचय दिया वह भारत जैसे लोकतंत्र में कदापि स्वीकार्य नही है।

संरक्षक जेपी सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस द्वारा किसी वरिष्ठ पत्रकार के साथ अपराधी जैसा व्यवहार करना अनुचित है। संरक्षक सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि कोई भी सरकार हो यदि वह पत्रकारों के साथ दमनात्मक रवैया अपनाएगी तो प्रजातंत्र में चल नही पाएगी। संरक्षक नवीन सिंह विशेन ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया चौथा स्तम्भ होता है और उसपर पुलिस का अमर्यादित व्यवहार लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नही है। महामंत्री विनय नायक ने कहा कि इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस की जितनी भी निंदा की जायेगी कम है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अनिल वर्मा, शैलेश पांडेय, सदर तहसील अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश मद्देशिया, जितेंद्र शाही, सुनील यादव, रवि प्रताप, प्रभात जयसवाल, नवीन मिश्रा, सतीश पांडेय, राकेश प्रजापति, मार्कण्डेय द्विवेदी, परमेश्वर गुप्ता, कृष्ण कुमार पांडेय, सुशील शुक्ला, सहित काफी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Hot this week

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

मनरेगा कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जॉब कार्ड में गड़बड़ी पर जताई नाराजगी

महराजगंज - जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

Topics

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

घुघली में पम्पिंग सेट चोरी का पर्दाफाश, तीन चोर धराए

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पतालकुई में किसानों...

प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे शामिल

महराजगंज। नसरुल्लाह इंटरमीडिएट कॉलेज, आर.एन. आदर्श गर्ल्स कॉलेज एवं...

ग्रामीण सफाई कर्मी संघ का चुनाव संपन्न, रामचंद्र महामंत्री निर्वाचित

महराजगंज :- के परतावल विकास खंड सभागार में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

Discover more from Headlines | Updates | Analysis

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading