महराजगंज पुरंदरपुर थाना परिसर में आगामी होली के त्यौहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। पुरेन्दरपुर थाना निरीक्षक शाह मुहम्मद द्वारा पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई जिसमें कई ग्राम सभा के प्रधान एवं जनता उपस्थित रही। पीस कमेटी के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि आप लोग त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाएं किसी भी प्रकार का दंगा फसाद ना करें और ना ही शराब पीकर किसी को गलत शब्द ना बोले कोई भी व्यक्ति शराब पीकर दंगा फसाद करता है। वह बेवजह लड़ाई झगड़ा करता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी होली के त्यौहार को शांति पूर्वक मनाए।
- अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस-राजस्व टीम की छापेमारी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद
- शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान
- 2015 बैच के आईएएस शिवशरणप्पा जीएन ने संभाली महराजगंज की कमान
- आम के बागीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर, बुझ गया मां का इकलौता सहारा
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
पीस कमेटी की बैठक में सभी ग्राम प्रधान को अपने अपने ग्राम सभा में शांतिपूर्वक होली का त्यौहार मनाने के लिए कहा गया। यदि किसी भी ग्राम सभा में कोई भी व्यक्ति दंगा फसाद करता है। तो ग्राम प्रधान तुरंत सूचित करें उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी,उपस्थित अधिकारीगण में फरेंदा एसडीएम राजेश कुमार जयसवाल, सीओ फरेंदा अशोक कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष शाह मुहम्मद, एसआई साजिद इमाम, एवं ग्राम प्रधान लोगों का नाम रामसेवक जयसवाल, सुबराती, नजारे आलम, दीनानाथ, नुरुलहुदा, राजभर,आदि लोग उपस्थित रहे।







