यूपी के चार बड़ें नेताओं के प्रचार करने पर चुनाव आयोग ने लगाया बैन, यह पड़ेगा असर

चुनाव आयोग ने प्रचार के दौरान बड़े नेताओं के बिगड़े बोल पर सख्ती दिखाते हुए

चुनाव आयोग ने प्रचार के दौरान बड़े नेताओं के बिगड़े बोल पर सख्ती दिखाते हुए आयोग ने सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे की रोक लगाने का फैसला किया। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा नेता आजम खां 72 घंटे तक चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। आयोग ने इन चारों नेताओं के प्रचार के दौरान सांप्रदायिक और अभद्र बयान देने की शिकायतों पर संज्ञान लिया और अलग-अलग आदेश जारी किए।

फैसले के मुताबिक मायावती और योगी आदित्यनाथ पर प्रतिबंध की मियाद मंगलवार सुबह छह बजे से शुरू होगी। वहीं आजम और मेनका पर आयोग का आदेश मंगलवार सुबह दस बजे से लागू होगा। आयोग के फैसले के बाद राजनैतिक पार्टियों के तय प्रचार कार्यक्रमों पर सीधा असर पड़ेगा और यूपी के ये चार बड़े नेता रैलियों और जनसभाओं से नहीं दिखाई देंगे।

नेताओं के इन कार्यक्रमों पर पड़ेगा असर

लोकसभा चुनावों के चलते सुल्तानपुर से भाजपा की प्रत्याशी मेनका गांधी का 16 अप्रैल को सुल्तानपुर जिले के कूरेभार क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम था। जिसमें अब वे शामिल नहीं हो पाएंगी। चुनाव आयोग के प्रतिबंध के बाद मेनका गांधी अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं। पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठ और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। मेनका के स्थान पर प्रचार और सभाओं की कमान जिले के चार विधायक और जिला अध्यक्ष के हाथों में दी गई है। जहां मेनका गांधी के पहले से कार्यक्रम तय हैं वहां पर विधायक और जिला अध्यक्ष पहुंच रहे हैं। इसके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह के रोड शो में नहीं जाएंगे। वहीं सपा के रामपुर से प्रत्याशी आजम खां की आज रामपुर में साइकिल रैली और जनसभा प्रस्तावित थी। दोपहर 12 बजे आजम के बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम प्रेसवार्ता करेंगे और आजम खान की बात रखेंगे। मायावती भी गठबंधन की आगरा में होने वाली रैली में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। आगरा में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। 

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img