महराजगंज: शहीद पंकज त्रिपाठी के छोटे भाई शुभम त्रिपाठी भी सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा को तत्पर दिखे। कहा कि बड़े भाई पंकज का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। उनका छोटा भाई आतंकियों से प्रतिशोध लेकर रहेगा।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
परिजनों ने बताया कि पंकज की भी इच्छा थी कि शुभम खुद को फिट रखे। नियमित दौड़ लगाए। सेहत सुधारे और सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करे। बड़े भाई की इच्छा की पूर्ति के लिए शुभम पिछले एक वर्ष से भोर में उठ कर प्रतिदिन दौड़ लगाता रहा है और शारीरिक रूप से खुद को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत है। उसने भी सेना में जाने की ठान ली है। शुभम ने कहा कि भाई के शहीद होने का दुख तो है, लेकिन गर्व से सीना चौड़ा भी हुआ है। अब उसका अंतिम लक्ष्य सेना में जाना है। ताकि वह अपने भाई के अधूरे कार्यों को पूरा कर सके। बड़े भाई की मुख से सेना के पराक्रम की बात उसे हमेशा प्रेरणा देती रही है।
Source :- jagran.com






