Monday, February 23, 2026

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज – जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम सभा अन्ध्या स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर (अन्ध्या धाम) में रविवार, 22 फरवरी 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ श्री श्री 108 रुद्र शतचंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारम्भ हुआ। माँ अन्ध्या जन सेवा संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर पूरे ग्राम का भ्रमण किया। शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

भव्य कलश यात्रा: एक दिव्य अनुभव

यज्ञाचार्य अशोक पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर महायज्ञ का शुभारम्भ कराया। आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान 2 मार्च 2026, मंगलवार को पूर्णाहुति एवं महाभण्डारे के साथ सम्पन्न होगा। इस अवधि में प्रतिदिन हवन-पूजन, धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रवचनकर्ता भैरव व्यास कथा-प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, आस्था और आध्यात्म का संदेश देंगे। आयोजन की अध्यक्षता अश्वनी कुमार मल्ल कर रहे हैं, जबकि उपाध्यक्ष राजू यादव, प्रबंधक गुड्डू यादव, ग्राम प्रधान संजय कन्नौजिया, श्याम पाण्डेय, छोटेलाल जायसवाल, कोषाध्यक्ष रामनाथ महानी, व्यवस्थापक विजय चन्द महानी, मंत्री राजदेव जायसवाल एवं मीडिया प्रभारी कमलेश चौधरी सहित अन्य गणमान्यजन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका

Hot this week

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

Topics

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

Discover more from Headlines | Updates | Analysis

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading