सुप्रीम कोर्ट (SC) ने पेनकिलर दवाई सैरिडॉन के फॉर्मूले को प्रतिबंधित दवाई की लिस्ट निश्चित खुराक संयोजन दवाओं (फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन्स FDC) से बाहर कर दिया है। यह दवा बनाने वाली कंपनी पीरामल के लिए राहत की खबर है।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
बीते साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने पीरामल को सैरिडॉन के निर्माण और वितरण की इजाजत दी थी। एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर नंदिनी पीरामल ने कहा कि उन्हें भरोसा था कि कानून उनके पक्ष में फैसला सुनाएगा। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक उन्होंने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि बीते 50 सालों से सैरिडॉन पुराना भरोसेमंद ब्रांड है और कंपनी अपने हेल्थकेयर प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सैरिडॉन देश के करीब 9 लाख आउटलेट पर बिकती है। एसी निल्सन के सर्वे के मुताबिक भारत में प्रति सेकंड 31 सैरिडॉन बिकती है।
सरकार ने पेनकिलर सैरिडॉन और स्किन क्रीमपेनड्रम समेत कॉम्बिनेशन वाली 328 दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि बीते साल बीते साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने पीरामल को सैरिडॉन के निर्माण और वितरण की इजाजत दे दी थी।
Source :- livehindustan.com






