गुरुकुल हाई स्कूल में विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

भिटौली,महराजगंज। मेधावियों को मेडल पहनकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी केंद्र गोरखपुर की ओर से भैंसी स्थित गुरुकुल हाई स्कूल में विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई ,जिसके मुख्य अतिथि इंस्पायर अवार्ड के नोडल अधिकारी श्री सुरेंद्र प्रसाद रहे। मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को अवगत कराया की विज्ञान प्रौद्योगिकी के डिजिटल क्रांति से पर्यटन उद्योग को काफी बढ़ावा मिला है ।आज पर्यटक कहीं भी मोबाइल से चाय का भुगतान डिजिटल कर रहे हैं।

भारत के इस अद्वितीय डिजिटल क्रांति को विश्व के कई देशों जैसे यू ए इ ने अपनाया है और डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर हो रहे हैं । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य श्री अनमोल यादव ने विद्यार्थियों को अवगत कराया कि परिश्रम के बल पर सफलता मिलती है और बोर्ड परीक्षा नजदीक है ।धैर्य लगन से बोर्ड परीक्षा की तैयारी करें और परीक्षा दिन किसी प्रकार के तनाव में ना रहे । विज्ञान संचारक रोहित गुप्ता ने अवगत कराया की गुरुकुल हाई स्कूल में भाषण प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई है ।

भाषण प्रतियोगिता में कुमारी आस्था सिंह प्रथम सूफी परवीन द्वितीय सुधीर पटेल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।
पोस्टर प्रतियोगिता में अंशिका पटेल खुशी मौर्य पायल यादव को प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।
विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संतोषी, तनु, जूली ,को प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान तथा संजीव ,अदिति ,जीनत वंशिका, सुमित, आस्था ,विशाल ,प्रतिभा , शौर्य ,सुधीर ,प्रिया ,गरिमा, रितिका ,रितेश, अनिकेत को मेडल पहनकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्री श्रीमती माधुरी चौरसिया ने अवगत कराया की आज की प्रतियोगिता विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं प्रेरणा के लिए काफी महत्वपूर्ण है भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन विद्यालयों में होते रहने चाहिए।
इस अवसर पर शिक्षक निलेश वर्मा,राजेश्वर वर्मा, मनीष श्रीवास्तव सलीम सिद्दीकी नारद वर्मा शंभुशरण आर्य उपस्थित रहे।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img