पानी की तलाश में भटककर आए हिरण को कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया

महराजगंज: नौतनवा थानाक्षेत्र के ग्राम सभा परसा पांडेय के सिवान में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे पानी की तलाश में भटककर आए हिरण को कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद हिरण को बचाया।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
क्षेत्र के परसा पांडेय गांव के सिवान में जंगल से आए हिरण को देखकर कुत्तों ने दौड़ाना शुरू कर दिया। प्राण पर संकट मंड़राता देख भयभीत हिरण खेत में छुपने के लिए इधर- उधर दौड़ लगाने लगा। इस दौरान समीप आए कुछ कुत्तों के नोचने से वह घायल हो गया। मवेशी चरा रहे चरवाहों की नजर जैसे ही हिरण पर पड़ी, वे उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। काफी मशक्कत के बाद हिरण को कुत्तों के चंगुल से बचाया जा सका। सूचना पर पहुंचे खोरिया पुलिस चौकी के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से हिरण को प्राथमिक विद्यालय के कमरे में सुरक्षित रखवा दिया। घोड़हवा वन चौकी के वनकर्मियों ने घायल हिरण का रतनपुर पशु चिकित्सालय में इलाज कराया। वनदारोगा रामप्रसाद ने बताया कि घायल हिरण का इलाज कराकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।






