13.90 लाख की लागत से सिरसिया में पंचायत भवन का निर्माण होना है

महराजगंज: आजादी के सात दशक बाद परतावल क्षेत्र के सिरसिया गांव में पहली बार किसी सरकारी पंचायत भवन के निर्माण को लेकर शुक्रवार को विधिवत भूमि पूजन कराया गया। पूजन भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने किया। पंचायत भवन के पूजन के बाद उन्होंने ब्लाक के उच्चाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कराए जाने के निर्देश भी दिए।
- अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस-राजस्व टीम की छापेमारी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद
- शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान
- 2015 बैच के आईएएस शिवशरणप्पा जीएन ने संभाली महराजगंज की कमान
- आम के बागीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर, बुझ गया मां का इकलौता सहारा
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
ग्राम विकास अधिकारी सृष्टि सिंह ने बताया कि 13.90 लाख की लागत से सिरसिया में पंचायत भवन का निर्माण होना है। इस दौरान ग्राम प्रधान सिद्धीक, सेराज, तकनीकी सहायक अशोक सिंह, विवेक पटेल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।







