Homeमहराजगंजमहराजगंज जिला ग्रीन जोन की अफवाह से अफरा-तफरी

महराजगंज जिला ग्रीन जोन की अफवाह से अफरा-तफरी

गुरुवार को एक और केस आ जाने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई

महराजगंज : एक मई की शाम से यह अफवाह फैलने लगा कि महराजगंज जिला ग्रीन जोन में आ गया है। इससे शनिवार को छूट के समय सुबह छह बजे से 11 बजे तक सड़कों पर भारी संख्या में लोग बाहर निकले। पुलिस ने भी स्थिति को भांप जगह-जगह चौकस हो गई। सक्सेना चौराहा से सैकड़ों की संख्या में लोग बाइक व कार से आते जाते रहे। पुलिस ने रोककर कई गाड़ियों का चालान किया। बाहर निकले लोगों को चेतावनी दी कि जिला आरेंज जोन में है ग्रीन में नहीं है। लॉकडाउन तोड़ने पर कईयों के खिलाफ कार्रवाई कर चेतावनी दी कि अभी 17 मई तक घर पर ही रहना होगा।

सुबह छह से दस तक ही रहेगी छूट

डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना का संकट बरकार है। ऐसे में यहां और छूट नहीं दिया जा सकता। पहले की तरह सुबह छह बजे से सुबह दस बजे तक ही किराना, दवा, कृषि कार्य के लिए छूट रहेगी। सब्जी व किराना सामग्री की होम डिलिवरी पहले की तरह होता रहेगा। पुलिस को कड़ा दिशा-निर्देश दिया गया है कि वह लॉकडाउन को तोड़ने वालों से सख्ती से निपटें।

नया केस मिलते ही फिर उड़ी नींद

जिले में छह कोरोना संक्रमितों के बाद कई दिनों तक कोई नया केस नहीं आने पर प्रशासन के साथ आम लोग भी राहत की सांस ले रहे थे। लेकिन गुरुवार को एक और केस आ जाने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई। प्रभावित गांव रतनपुरवा के तीन किलोमीटर दूरी तक की सीमा को सील कर हर गांव को सैनेटाइज किया जा रहा है।

महराजगंज जिला आरेंज जोन में है। आरेंज जोन के संबंध में अभी जिले में प्रदेश सरकार की गाइड लाइन नहीं आयी है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस का पालन करें। पुलिस को सख्ती से इसका पालन कराने का निर्देश दे दिया गया है।

डॉ. उज्ज्वल कुमार, डीएम

दबंग भारत न्यूज़http://dabangbharat.com
About us “Dabangbharat एक प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों की व्यापक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करता है। हम अपने पाठकों को उनके स्थान या भाषा कौशल की परवाह किए बिना स्पष्ट और संक्षिप्त तरीके से नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अनुभवी पत्रकारों की हमारी टीम सटीक और समय पर रिपोर्टिंग प्रदान करने के लिए समर्पित है, और हम हमेशा अपने पाठकों को शामिल करने के लिए नए तरीकों की तलाश में रहते हैं। चाहे आप ब्रेकिंग न्यूज़, गहन विश्लेषण, या बस अच्छी पढ़ाई की तलाश में हों, Dabangbharat हिंदी समाचार के लिए एकदम सही जगह है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Discover more from UP News |Hindi News | Breaking News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading