Friday, February 13, 2026

घुघली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इलाके में दहशत

महराजगंज।  घुघली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेलवा टोला, रामपुर बलडीहा गांव में शुक्रवार की रात एक सूने मकान में हुई बड़ी चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर रामवचन यादव के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य का सामान समेट ले गए।

पीड़ित रामवचन यादव ने बताया कि 12 दिसंबर की रात परिवार घर पर मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोर मकान के पीछे से दाखिल हुए। चोरों ने पहले कटर से कंटीले तार काटे और फिर मजबूत ताले तोड़कर घर के अंदर घुस गए। इसके बाद एक-एक कर कमरों के ताले तोड़ते हुए कीमती एलईडी टीवी, कपड़े व अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया।

घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में चोरों की संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं, जिससे वारदात की पुष्टि होती है। सुबह जब परिवार के लोग घर लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और ताले टूटे हुए थे। आनन-फानन में डायल 112 और घुघली थाना पुलिस को सूचना दी गई।
चोरी की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों में आक्रोश के साथ दहशत का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और पुलिस की सक्रियता बढ़ाने की मांग की है।

पीड़ित की तहरीर पर घुघली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Hot this week

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

मनरेगा कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जॉब कार्ड में गड़बड़ी पर जताई नाराजगी

महराजगंज - जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

Topics

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

घुघली में पम्पिंग सेट चोरी का पर्दाफाश, तीन चोर धराए

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पतालकुई में किसानों...

प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे शामिल

महराजगंज। नसरुल्लाह इंटरमीडिएट कॉलेज, आर.एन. आदर्श गर्ल्स कॉलेज एवं...

ग्रामीण सफाई कर्मी संघ का चुनाव संपन्न, रामचंद्र महामंत्री निर्वाचित

महराजगंज :- के परतावल विकास खंड सभागार में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

Discover more from Headlines | Updates | Analysis

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading