कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा मंदिर के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई। यह हादसा रविवार को लगभग सुबह 10:45 बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरपुरवा वार्ड नंबर 21 निवासी राजू (उम्र लगभग 60 वर्ष), पुत्र प्रभू, अपने पुत्र हरिश्चंद्र के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान राजू की मौत हो गई। वहीं हालत गंभीर होने पर हरिश्चंद्र को जिला चिकित्सालय महराजगंज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना चिकित्साधिकारी द्वारा थाना कोठीभार पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शांति व्यवस्था कायम की। मृतक पिता-पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना कोठीभार प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।

Hot this week

परतावल में अंश अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर का शुभारंभ

महराजगंज - नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15...

श्यामदेउरवा थाने के नवनिर्मित मुख्य द्वार का एसपी ने किया उद्घाटन

महराजगंज - पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना श्यामदेउरवा का...

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 में गड़बड़ी के आरोप, सत्यापन के नाम पर वसूली की शिकायतें तेज

महराजगंज: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना...

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ट्रॉफी व मिठाई देकर सम्मानित किया गया

महराजगंज - पंचायत इंटर कॉलेज, परतावल बाजार में बुधवार...

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

Topics

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img