डीएम और एसपी ने सोनौली सीमा का किया निरीक्षण

महराजगंज :अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली में नववर्ष पर पहुंचे डीएम और एसपी ने सरहद का निरीक्षण किया। साथ ही नगर भ्रमण कर सुरक्षा का हाल जाना और साफ-सफाई के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर नववर्ष के प्रथम दिन भारत-नेपाल बार्डर के सोनौली कस्बे में पहुंचे डीएम और एसपी ने नगर में स्थित राम जानकी मंदिर में दर्शन किया। इसके उपरांत मंदिर परिसर तथा रोडवेज परिसर में साफ-सफाई का निर्देश के साथ-साथ पूरे नगर का पैदल भ्रमण करते हुए बार्डर पहुंचे और एसएसबी कैंप का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंगलवार की दोपहर की सरहद पर स्थित सोनौली नागरिक पुलिस चौकी पर व्यापारियों के साथ जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय एवं एसपी रोहित ¨सह सजवान ने एक बैठक कर सीमावर्ती क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और व्यापारियों से कहा की अपनी समस्याओं का दो पत्रक बनाएं एक पत्रक स्थानीय समस्याओं से जुड़ी हो और दूसरी पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में भारतीय नागरिकों से जुड़े विभिन्न समस्या की। जिससे भारत का आम नागरिक नेपाल में परेशान हो रहा हो। इन समस्याओं को नेपाल के क्रास बार्डर की बैठक में उठाया जाएगा। व्यापारियों के बैठक के उपरांत डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सोनौली का निरीक्षण कर साफ-सफाई देखा गया है। कल जिले पर लखनऊ चीफ सेक्रेटरी के साथ नेपाल के उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक सरहद पर व्याप्त समस्याओं को लेकर होनी है। डीएम ने सोनौली के नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर रैन बसेरा का निरीक्षण किया और अधिशासी अधिकारी से रैन बसेरा के संबंध में जानकारी ली। नगर पंचायत कार्यालय प्रथम बार पहुंचे डीएम का वरिष्ठ नेता सुधीर त्रिपाठी ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ एसडीएम नौतनवा मदन कुमार, सीओ नौतनवा डा धर्मेंद्र कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव सहित अन्य विभाग कई अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Sources :- Jagran.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img