ग्राम प्रधान सावित्री देवी बुलंद हौसलों से कोरोना को हराने में लगी हैं

भिटौली, महराजगंज
वैश्विक महामारी बने कोरोना संकट में स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी के साथ ही साथ भिटौली की स्नातक तक पढ़ी और मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाली महिला ग्राम प्रधान सावित्री देवी बुलंद हौसलों से कोरोना को हराने में लगी हैं।यह कोरोना योद्धा का कार्य कर रही हैं। परिवार की चिंता किए बगैर कोरोना जैसी भयंकर महामारी में जहां लोग घरों में दुबके रहे वही इस महिला प्रधान ने लोगों को घर घर जाकर कोरोना के प्रति जागरुक किया।

- शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल
- भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच
- रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
- घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती
- ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड से ग्रामीणों में रोष झूलते तारों ने बढ़ाया खतरा
मास्क सेनेटाइजर वितरित किया।प्रतिदिन निगरानी समिति के सदस्यों आशा व आँगनबाड़ी को जागरुक भी किया। उन्हें भी मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध कराया। सभी प्रवासियों को विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में रहने खाने की उचित व्यवस्था कराया।उन्हें मनरेगा में रोजगार दिया। पूरे गांव को सेनेटाइज कराया।किसी भी प्रवासी और गरीब को भूखे सोने नहीं दिया।भिटौली में रह रहे बाहरी प्रवासियों का भी भरपूर मदद किया।लोग इस महिला के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।






