हड़कंप: महाराजगंज में एक ही ब्लॉक के 11 विद्यार्थियों के दिल में छेद

खेलने-कूदने की उम्र में मासूमों की दिल की भयावह बीमारी ने अपने शिकंजे में ले लिया है।

खेलने-कूदने की उम्र में मासूमों की दिल की भयावह बीमारी ने अपने शिकंजे में ले लिया है। जिले के सिर्फ सदर ब्लॉक में ही 11 विद्यार्थियों के दिल में छेद मिला है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य टीम की जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। इस खबर ने परिजनों को अंदर तक हिला दिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इन सभी बच्चों का स्वास्थ्य विभाग के खर्चे पर लखनऊ में इलाज होगा। इसके लिए विभाग ने औपचारिकताएं पूरी करनी शुरू कर दी हैं। बीमार बच्चे दो से 14 वर्ष की उम्र के हैं। 

आंगनबाड़ी व नर्सरी से लेकर इंटर तक के विद्यार्थियों को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम को दी गई है। इसके लिए शासन ने जिले के हर ब्लॉक में दो स्वास्थ्य टीमों का गठन किया है। हर टीम में दो डाक्टर, एक-एक आप्ट्रोमेट्रिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट और एएनएम शामिल हैं। ये टीम आंगनबाड़ी केंद्र व विद्यालय के बच्चों की स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें आयरन और कीड़े मारने की दवा उपलब्ध कराती है। स्वास्थ्य जांच के दौरान सदर ब्लॉक में तैनात स्वास्थ टीम के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य जांच में अब तक 11 विद्यार्थियों में दिल में छेद की पुष्टि हुई है। इन विद्यार्थियों का स्वास्थ्य विभाग लखनऊ में निशुल्क इलाज कराएगा। इसके लिए अभिभावकों से कागजात तैयार करने का निर्देश दिया गया है। 

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img