साइबर फ्राड के पीड़ितों के खाते में वापस कराए दो लाख चौदह हजार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देश के क्रम में महराजगंज साइबर टीम ने साइबर फ्रॉड किए गए 07 पीड़ितो के कुल 214100/- ( दो लाख चौदह हजार एक सौ रूपया) पीड़ित के खाते में वापस करने में सफलता पाई है। बुधवार को पुलिस ने पीड़ित को पैसा वापस करने का प्रमाण पत्र दिया। वहीं रुपये वापस पाकर शिकायतकर्ताओं ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

भिटौली थाना क्षेत्र के भिटौली निवासी पिन्टू जयसवाल से कुल 45000.00 रूपया, दिनेश पुत्र स्व0 बहरेची जायसवाल निवासी पनियरा माधोनगर थाना पनियरा महराजगंज से कुल 8000.00, ठाकुर निवासी ग्राम पंचायत देवती सिसवा थाना कोठीभार जनपद महराजगंज से कुल 56000.00 रूपया, प्रियंका कुश्वाहा पुत्री जयहिन्द कुश्वाहा निवासी हरपुर महन्थ थाना घुघली से कुल 52000.00 रूपया, रूबी जयसवाल पुत्री राजकुमार निवासी इन्द्ररा नगर वार्ड नं 10 थाना कोतवाली से कुल 13000.00 रूपया, शिवकुमार पुत्र गया प्रसाद निवासी खुटहा बाजार थाना पनियरा से कुल 25000.00 रूपया, पवन मौर्या पुत्र सुग्रीव मौर्या थाना कोतवाली से कुल 15100.00 रूपया फ्रॉड कर ले लिया था। जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत दर्ज होने के बाद नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना/अपर पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज आतिश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम अनुरूद्ध कुमार व प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सजनू यादव ने पीड़ित की धनराशि वापस कराने में जुट गई थी। काफी प्रयास के बाद साइबर टीम ने पीड़ित के खाते में रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की।

Hot this week

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

Topics

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img