निचलौल क्षेत्र के नेपाल बॉर्डर स्थित कनमिसवा गांव में गुरुवार शाम 6:30 बजे करंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन मनोज राजभर की मौत हो गई।
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के नेपाल बॉर्डर स्थित कनमिसवा गांव में गुरुवार शाम 6:30 बजे करंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन मनोज राजभर की मौत हो गई। वह ट्रांसफार्मर पर चढ़कर फाल्ट सही कर रहा था। उसी दौरान बिजली के संकर्प में आ गया। झटका के साथ नीचे गिरा। परिजन इलाज के लिए बहुआर स्थित एक निजी क्लीनिक पर ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
मनोज राजभर कनमिसवा गांव का रहने वाला था। वह पिछले एक साल से प्राइवेट लाइनमैन के रूप में काम रहा था। इस संबंध में बहुआर पुलिस चौकी इंचार्ज आरके सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। निचलौल देहात फीडर के जेई विजय गौड़ ने बताया कि उपकेन्द्र पर कोई प्राइवेट लाइनमैन नहीं है। वहां जिस युवक की मौत की सूचना मिल रही है वह मनमानी ढंग से ट्रांसफार्मर पर चढ़ा था।
Source :- https://www.livehindustan.com






