Reserve Bank of India महात्मा गांधी सिरीज में 20 रुपए के नए नोट जल्द जारी करेगा।
Reserve Bank of India महात्मा गांधी सिरीज में 20 रुपए के नए नोट जल्द जारी करेगा। इन पर RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे। यह नोट हल्के पीले रंग के होंगे और इन पर पीछे की ओर एलोरा की गुफाएं अंकित होंगी। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार 26 अप्रैल को नए नोट की अधिसूचना जारी की है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक नए नोट जारी होने के बाद भी पुराने नोट चलन में बने रहेंगे।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नोटिफिकेशन में दिए गए नए नोट के डिजाइन की बात करें तो इसके अगले हिस्से पर महात्मा गांधी का चित्र बीच में है। हिंदी और अंग्रेजी के अंकों में नोट का मूल्य RBI, भारत India और 20 माइक्रो लेटर्स में लिखा होगा। नोट के अगले हिस्से पर गारंटी क्लॉज, गवर्नर के हस्ताक्षर, आरबीआई का emblem महात्मा गांधी के चित्र के दाहिनी ओर होगा। अशोक स्तंभ नोट के दाहिनी तरफ होगा। नोट का नंबर बाएं से दाहिनी ओर बढ़ते आकार में छपा होगा।
नोट का पलटने पर देश की सांस्कृतिक विरासत कर झलक मिलेगी। नोट के पिछले हिस्से पर एलोरा के गुफाओं का चित्र अंकित होगा। नोट के पिछले हिस्से पर बायीं तरफ वर्ष, स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन के साथ और भाषा की पट्टी होगी। नए नोट की लंबाई 129 मिलीमीटर और चौड़ाई 63 मिलीमीटर होगी।







