सऊदी अरब के मक्का-मदीना से ज्यादा कठिन रोजे भारतीयों के हैं।
सऊदी अरब के मक्का-मदीना से ज्यादा कठिन रोजे भारतीयों के हैं। इसकी वजह दिन का तापमान और रोजे की अवधि है। भारत के कई शहरों में दिन का तापमान 40 के ऊपर है जबकि मक्का-मदीना में यह 36 डिग्री है। वहीं, रोजे की अवधि सऊदी अरब में करीब 14.30 घंटे है तो भारत में यह15 घंटे है।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
कड़ा इम्तिहान : 7 मई को रमजान शुरू होने के बाद से ही तापमान 40 से 45 के बीच बना हुआ है। दिल्ली, रायपुर, पटना, कानपुर, अहमदाबाद में दिन में चिलचिलाती धूप हो रही है।
15 साल से कठिन : हर वर्ष रोजे 10 दिन पीछे आ जाते हैं। यानी अगले साल अप्रैल के अंतिम हफ्ते में रोजे की शुरुआत होगी। इस प्रकार गत 15 साल से रोजे गर्मी के मौसम में पड़ रहे हैं जिसमें रोजे की अवधि भी लंबी होती है।
पाक का यही हाल : इथोपिया, लीबिया, सूडान, ओमान, इराक जैसे देशों को गर्म माना जाता हैं पर यहां भी तापमान कम है। जबकि भारत, पाक और बांग्लादेश गर्म हैं।
इस साल रूस में रोजे की सबसे अधिक अवधि है। यहां के मुरमंस्क में 20.45 घंटे का रोजा है। हालांकि यहां पर तापमान अधिकतम 10 डिग्री के करीब है। इसकी वजह से रोजेदारों के लिए थोड़ी राहत मिलती है।
शहर अधिकतम तापमान
मक्का-34
मदीना-39
दिल्ली-0.3
दुबई-37
बगदाद-36
पटना-43
Source :- www.livehindustan.com







