जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ जिला पंचायत सभागार में की बैठक

एक्सईएन विद्युत को चेतावनी, ईओ से जताई नाराजगी

महराजगंज। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मानक से कम विद्युत आपूर्ति की बात सामने आने पर जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने अधिशासी अभियंता विद्युत को कड़ी चेतावनी दी। पार्क व डंपिंग ग्राउंड के निर्माण में धीमी प्रगति पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से नाराजगी जताई और कार्यप्रणाली में सुधार की चेतावनी दी। किसानों का समय से गेहूं मूल्य का भुगतान न करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी को हिदायत भी दी।


जिलाधिकारी ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि निर्माण से जुड़ी जो भी योजनाएं लंबित हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कराएं। जिन भवनों का हस्तांतरण किया जाना है, उसकी प्रक्रिया पूरी कराने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया। कहा कि जो कार्य अधूरे हैं, उन्हें त्वरित गति से पूरा कराया जाए। जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि इस कार्य में लापरवाही व गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नौ अगस्त को विभागों के जिम्मेदार शत-प्रतिशत पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा कराएं। जिन विभागों को पौधे मिलने में असुविधा हो है, वे वन विभाग से संपर्क कर पौधे का उठान कराना सुनिश्चित करें। अधिक से अधिक पौधरोपण को लेकर शासन गंभीर है, सभी यदि पूरी क्षमता से कार्य करेंगे तो लक्ष्य तो पूरा होगा ही, साथ ही प्रदेश में भी जिले का नाम होगा। मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि पात्र लोगों को विकास योजनाओं का लाभ दिलाना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान डीएफओ पुष्प कुमार के, पीडी राजकरन पाल, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. क्षमाशंकर पांडेय, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाल, डीपीआरओ केबी वर्मा, बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Source :- https://www.amarujala.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img