घुघली थाना क्षेत्र के बिरैचा गांव के नौका टोला में बुधवार की सुबह 10 बजे गन्ने के खेत में एक तेंदुआ दिखाई देने से दहशत फैल गई।
महराजगंज: घुघली थाना क्षेत्र के बिरैचा गांव के नौका टोला में बुधवार की सुबह 10 बजे गन्ने के खेत में एक तेंदुआ दिखाई देने से दहशत फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों ने गन्ने के खेत को घेर लिया। अपने को घिरा देख तेंदुआ समीप में स्थित एक बगीचे में जाकर छिप गया। वनकर्मी उसे पकड़ने के लिए पिजरा लगाए हैं, लेकिन अभी तक तेंदुआ बाग से बाहर नहीं आ सका है।
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
सुबह जब गांव के कुछ नवयुवक अपने मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था के लिए गन्ने का पत्ता काट रहे थे, उसी समय एक तेंदुआ दिखाई दिया। थोड़ी देर में गांव के सैकड़ों लोग गन्ने के खेत को लाठी डंडा लेकर घेर लिया। कुछ ही देर बाद स्थानीय पुलिस व वन विभाग की टीम भी वहां पहुंच गई। ग्रामीणों से घिरा तेंदुआ मौका पाते ही समीप स्थित एक बाग में जा छिपा। घुघली बुजुर्ग, बिरैचा आदि गांव के ग्रामीण में तेंदुए की मौजूदगी से भारी दहशत में हैं।







