महराजगंज में छह पॉ‍जिटिव मिलने के बाद चार गांव सील

महराजगंज में तबलीगी मरकज से लौटे 21 लोगों में से छह के कोरोना पाजिटिव निकलने के बाद हड़कंप मच गया है। हरकत में आए जिला प्रशासन ने इन छह लोगों से संबंधित चार गांवों को पूरी तरह सील कर दिया है। इन गांवों में पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों को छोड़कर न कोई जा सकेगा और न कोई बाहर आ सकेगा। गांव वालों की जरूरतें गांव में ही पूरी कराई जाएंगी।

21 मार्च को तबलीगी मरकज से महराजगंज जिले के 21 लोग वापस लौटे थे। शुक्रवार की आधी रात इनमें से 6 की जांच रिपोर्ट में कोरोना पाजिटिव निकला तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सुबह होते-होते इनके परिजनों को जिला अस्पताल लाकर क्वारंटीन करा दिया गया तो कुछ ही देर बाद कोल्हुई के बड़हरा इंद्रदत्त, कम्हरिया बुजुर्ग, पुरंदरपुर के विशुनपुर कुर्थिया व विशुनपुर फुलवरिया को सील करा दिया गया। गांव के सभी रास्तों पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। गांव में संक्रमण रोकने के सभी एहतियाती उपाय शुरू कर दिए गए हैं।

कोरोना पाजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू
तबलीगी मरकज से लौटे लोगों के परिजनों के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू हो गई है। ये सभी 21 मार्च को जिले में लौटे थे और 1 अप्रैल तक अपने घर पर ही थे। बताया जा रहा है कि जिस ट्रेन और साधन से ये लोग वापस लौटे हैं, उनके यात्रियों को भी चिह्नित कर उनकी स्कीनिंग कराने पर विचार चल रहा है।

जिले में तत्काल 100 बेड का बनेगा अतिरिक्त क्वारंटीन वार्ड
एक झटके में महराजगंज जिले में छह कोरोना पाजिटिव मिलने से जिले में हड़कंप जैसी स्थिति है। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां बढ़ा दी गई हैं। अभी संयुक्त जिला अस्पताल के महिला अस्पताल में 100 बेड का क्वारंटीन वार्ड है। तत्काल किसी प्राइवेट अस्पताल या सीएचसी-पीएचसी में 100 बेड का अतिरिक्त क्वारंटीन वार्ड बनाए जाने का निर्णय लिया गया।

जिन गांवों के कोरोना पाजिटिव हैं, उन गांवों को सुरक्षा के लिहाज से सील करा दिया गया है। इन गांवों में सभी जरूरी एहतियाती उपाय शुरू करा दिए गए हैं। कोरोना पाजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। 100 बेड का अलग से क्वारंटीन वार्ड बनाया जाएगा।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img