लॉकडाउन के 11वें दिन शनिवार को महराजगंज के आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों की स्पेशल ट्रेन पहुंचने के बाद थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सौ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल ट्रेन बृजमनगंज, उस्का बाजार, सिद्धार्थनगर, बढ़नी होते हुए लखनऊ जाएगी।
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
- सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार
- डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकारी महकमा पूरी तरह से सचेत है। रेलवे के बड़े अधिकारियों ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्टेशन पर रुककर थर्मल स्क्रीनिंग कराने का निर्देश दिया है। शनिवार को सीनियर डीओजी की स्पेशल ट्रेन आनंदनगर पहुंची तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रोक लिया। टीम ने बारी-बारी से अधिकारियों व कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। जांच के दौरान कोरोना से बचाव को लेकर मॉस्क व सैनेटाइजर भी दिए गए।






