महराजगंज में प्रेमिका की दहलीज पर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश
मोहब्बत के रिश्ते को शादी के बंधन में बांधने के लिए प्रेमी शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमिका के घर पहुंचा। युवती के परिजनों ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इससे आहत प्रेमी प्रेमिका के दरवाजे पर ही शनिवार दोपहर बाद खुदकुशी की कोशिश की। वह अपने साथ जहरीला पदार्थ की पुड़िया भी लेकर गया था। लड़की के परिजन जब शादी के लिए तैयार नहीं हुए तो युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दरवाजे पर सिरफिरे प्रेमी को देख लड़की के परिजनों के हाथ-पांव फूल गये। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवक के परिजन भी आए। युवक को इलाज के लिए रतनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
- सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार
- डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र
- ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
- महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में
मामला महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवक एक निजी स्कूल में शिक्षक है। युवती भी दूसरे प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाती है। दो वर्ष पहले दोनों दोनों करीब आए। देखते ही देखते प्यार हो गया। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों एक साथ जीने-मरने का कसम खाए। युवक प्रेमिका के घर आने-जाने लगा। वह अपने परिजनों को शादी के लिए राजी कर लिया, पर युवती के परिजन तैयार नहीं हुए।
परसामलिक एसओ विजय नरायन प्रसाद ने बताया कि दोनों में प्रेम संबंध है। दोनों शादी करना चाहते हैं। बालिग भी हैं। युवती के पिता ने शादी से इनकार दिया तो युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। रतनपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है। मामले में तहरीर नहीं मिली है।






