24 दिन से नेपाल में थे क्‍वारंटीन, वतन वापसी पर धरती को चूमेे

लॉकडाउन के कारण नेपाल में क्वारंटीन किए गए भारतीय नागरिकों को शनिवार को नेपाली प्रशासन ने भारतीय प्रशासन को सौंप दिया

लॉकडाउन के कारण नेपाल में क्वारंटीन किए गए भारतीय नागरिकों को शनिवार को नेपाली प्रशासन ने भारतीय प्रशासन को सौंप दिया। सरहद पर एसडीएम नौतनवा जसधीर सिंह तथा सीओ राजू कुमार साव ने इनको रिसीव किया। इन सभी को सोनौली व नौतनवा में बने क्वारंटीन में शिफ्ट किया गया है। इन लोगों का रैंडम नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा और जांच में सामान्य पाए जाने पर ये सभी अपने घरों को भेजे जाएंगे।

लॉकडाउन के कारण नेपाली सीमा में फंसे भारतीय नागरिकों को भैंरहवा के क्वारंटीन में रखा गया था। शनिवार को सोनौली पहुंचने पर इन 152 लोगों में से 41 को नौतनवा इंटर कालेज नौतनवा और 111 लोगों को दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय सोनौली में क्वारंटीन किया गया।
एसडीएम जसधीर सिंह ने बताया कि भारतीय नागरिकों का रैंडम सैम्पल लेकर कोविड-19 की जांच के लिए भेजा जाएगा। साथ ही इन नागरिकों की जिलेवार सूची बनायी जा रही है, ताकि उसी हिसाब से इन्हें इनके घरों को भेजा जा सके। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन्हें इनके घरों को भेज दिया जाएगा।

नौतनवां और सोनौली मे क्वारंटीन 196 नेपाली नागरिकों को नेपाल में मिली एंट्री
भारत एवं नेपाल में लॉकडाउन के कारण पिछले 25 दिनों से नौतनवा तथा सोनौली में क्वारंटीन किये गये 196 नेपाली नागरिकों को शनिवार को अपने वतन जाने की अनुमति मिल गयी। इसके बाद इन्हें नेपाल प्रशासन को सुपुर्द कर दिया गया। इन नागरिकों में दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति सोनौली में क्वारंटीन किये गये 112 नागरिक तथा माडर्न एकेडमी नौतनवा में क्वारंटीन किये गये 84 नेपाली शामिल हैं। 31 मार्च को इन नागरिकों को क्वारंटीन किया गया था। इन्हें रोडवेज की बसों से नेपाल सीमा पार भेजा गया। नेपाल में इन्हें नेपाली बसों से इनके गन्तव्य स्थान को भेजा गया। इन्हे लेने आए नेपाल के रूपनदेही के शसस्त्र पुलिस डीएसपी मान बहादुर शाही ने बताया कि सभी नेपाली नागरिकों को नेपाल की सरकारी बसों द्वारा उनके घरों को भेजा जा रहा है।

Hot this week

फर्जी स्कूल मान्यता का बड़ा खेल उजागर 25 स्कूल जांच में 14 पर मंडराया खतरा

महराजगंज - महराजगंज में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक...

झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार गलत इंजेक्शन से किशोरी की मौत

महराजगंज - जनपद में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर...

हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में स्कॉलरशिप परीक्षा 3 मई को

महराजगंज - पनियरा क्षेत्र के उस्का स्थित हाजी अजहर...

327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी

महराजगंज, 26 अप्रैल। जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में...

Topics

झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार गलत इंजेक्शन से किशोरी की मौत

महराजगंज - जनपद में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर...

हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में स्कॉलरशिप परीक्षा 3 मई को

महराजगंज - पनियरा क्षेत्र के उस्का स्थित हाजी अजहर...

327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी

महराजगंज, 26 अप्रैल। जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में...

महराजगंज में 396 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न

महराजगंज, 26 अप्रैल। रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज के परेड...

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img