परतावल में सर्वाधिक प्रवासी मजदूरों को मिला काम

मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराने के लिए मनरेगा से जोड़ने की पहल की जा रही है

मनरेगा योजना

महराजगंज। जिला प्रशासन ने बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों को मनरेगा योजना से जोड़ते हुए राहत देने का कार्य किया है। जिले में सोमवार तक चिन्हित 16515 प्रवासी मजदूरों मेें से 8755 मजदूरों को काम उपलब्ध कराया गया है। परतावल ब्लॉक में सबसे अधिक मजदूरों को योजना का लाभ मिला है।

कोरोना के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत देश के विभिन्न राज्यों व प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराने के लिए मनरेगा से जोड़ने की पहल की जा रही है। जिले के 880 गांवों में सोमवार की सुबह तक कुल 16515 लोगों के आने की सूचना है, जिसमें से 8755 लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है। सदर ब्लॉक में 285, मिठौरा में 576 निचलौल में 610, सिसवां में 1859, घुघली में 275, परतावल में 2417, पनियरा में 755, फरेंदा में 282, धानी में 205, बृजमनगंज में 217, लक्ष्मीपुर में 486 तथा नौतनवां में 788 प्रवासी मजदूरों को काम उपलब्ध कराया गया है। उपायुक्त श्रम व रोजगार जगदीश त्रिपाठी ने बताया कि बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों को मनरेगा से जोड़ते हुए राहत देने का कार्य किया जा रहा है।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img