महराजगंज में चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले

महराजगंज में बाहर से आये प्रवासियों का नमूना जांच के लिए गोरखपुर भेजा जा रहा

महराजगंज में बाहर से आये प्रवासियों का नमूना जांच के लिए हर दिन मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा जा रहा है। बुधवार को भेजे गए नमूनों में से तीन में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। जबकि कैम्पियरगंज के रहने वाले शख्स का नमूना गुरुवार को जांच के लिए भेजा गया था। इसे गोरखपुर का केस माना जा रहा है।

शुक्रवार को जो कोरोना के नए केस मिले हैं उनमें से दो कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोग हैं। बरगदवा के पास पिपरा गांव के युवक में दो दिन पहले संक्रमण मिला था। दिल्ली से आए इस युवक के साथ पांच लोग भी थे। इस युवक का चाचा भी जांच में संक्रमित मिला है। जबकि सदर के सोनरा निवासी जिस युवक में संक्रमण मिला है, वह गुड़गाव में एक संक्रमित युवक के संपर्क में था। वहीं, तीसरा घुघली के हरखा टोला निपनिया का रहने वाला है, जो मुंबई से आया है।

मुंबई से पैदल आया था कैम्पियरगंज का शख्स
कैम्पियरगंज के ठाकुरनगर निवासी 45 वर्षीय युवक एक सप्ताह पहले मुंबई से पैदल और कहीं-कहीं लिफ्ट लेकर आया था। घर आने पर उसकी तबीयत खराब हुई तो फरेंदा सीएचसी में भर्ती हुआ। गुरुवार को सीएचसी से उसे महराजगंज भेजा गया था। उसका नमूना जांच के लिए भेजने के साथ ही उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज भेज दिया था। स्वास्थ्य प्रशासन इसे गोरखपुर का केस मान रहा है।

जिले में इस समय सात एक्टिव केस
महराजगंज में अब तक 15 लोगों में कोरोना संक्रमण मिल चुका है। लेकिन एक के गोरखपुर के कैम्पियरगंज का निवासी होने के कारण उसे गोरखपुर का केस माना जा रहा है। इस शख्स को छोड़कर अब तक जो 14 लोग संक्रमित मिले हैं, उनमें से इलाज के बाद छह जमातियों सहित सात संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इस समय महराजगंज के सात संक्रमितों का मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है।

Hot this week

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

Topics

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img