क्वारंटाइन में रहने के दौरान युवक की रिपोर्ट पाजिटिव

महराजगंज: घुघली क्षेत्र में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या दो हो जाने से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। कोहरा टोला निवासी युवक लुधियाना में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के बाद दो मई को वह नया साइकिल लेकर अन्य साथियों के साथ घर के लिए निकल पड़ा, जब वह सहारनपुर पहुंचा तो पुलिस उन्हें रोक कर साइकिल रखवा ली। ट्रक में बैठा दिया, जिससे आठ मई को फरेंदा पहुंचा।
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
जहां स्क्रीनिग टेस्ट के बाद महराजगंज भेज दिया गया तथा लक्षण के आधार पर नौ मई को ब्लड सैंपुल जांच के लिए भेजा गया जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। क्वारंटाइन में रहने के दौरान 18 मई को पुन:, जांच की गई, जिसमें युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया गया।







