घुघली क्षेत्र में छोटी गंडक नदी में एक बार फिर अवैध बालू खनन पकड़ा गया है

अवैध बालू के ठिकाने पर एसडीएम-सीओ ने की छापेमारी

एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार सोमवार को भी एसडीएम सदर आरबी सिंह व सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने घाटों पर छापेमारी की। इसमें भी नाव पर अवैध बालू लदा मिला। जेसीबी से नाव को नष्ट करा दिया गया। आरोपी दूर से गाड़ी देखकर फरार हो गए थे। घुघली क्षेत्र के भिसवा उर्फ कोटिया, टेढ़वा विश्नाथपुर, टेढ़वा बिरैची घाट, बालाछत्र, घुघली बुजुर्ग, तिलकवलिया व अहिरौली, मझौवा में अवैध खनन के मामले आते रहते हैं।

रात में नाव को नदी में डालकर बालू निकालते हैं। भोर में चार बजे से पहले ही बालू को ट्रैक्टर ट्राली से भेज दिया जाता है। अवैध खनन से नदी के किराने किसानों का खेत भी नदी में विलिन हो रहा है। एसडीएम सदर आरबी सिंह को सूचना मिली कि भिसवां उर्फ कोटिया में कुछ लोग अवैध बालू का खनन कर रहे हैं। इसके बाद एसडीएम सीओ देवेंद्र कुमार, घुघली एसओ धनबीर सिंह को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की गाड़ी दूर से देखकर बालू कारोबारी फरार हो गए। एसडीएम ने नदी में लगे दो नावों को जेसीबी से तोड़वा दिया।

किसान की मौत के बाद जागा प्रशासन

कुछ दिनों पहले मझौवा में नदी से सटे एक किसान के खेत से बालू खनन का विरोध करने पर आरोपियों ने किसान को मारापीटा। बाद में उसकी मौत हो गई। किसान की मौत के बाद प्रशासन बालू घाटों पर छापेमारी कर रहा है।

चार दिन पहले टेढ़वा में भी तोड़वाया था नाव

एसडीएम सदर व सीआ सदर ने चार दिन पहले टेढ़वा में भी अवैध खनन को लेकर छापेमारी की थी। इसमें भी नाव नदी में मिलने पर नाव को जेसीबी से नष्ट करा दिया था। वहीं शनिवार को डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार व एसपी रोहित सिंह सजवान भी बिरैची व टेढ़वा घाट का निरीक्षण कर चुके हैं।

Source Link

Hot this week

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

महराजगंज। विकास खंड परतावल-महराजगंज मार्ग स्थित बंधन मैरेज हॉल...

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...

Topics

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...

छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की...

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने रोहिन नदी के तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

लक्ष्मीपुर- मानसून और संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम गौरव सिंह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img