कोविड केयर हास्पिटल पुरैना कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए तैयार हो गया है

महाराजगंज : कोविड केयर हास्पिटल पुरैना कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए तैयार हो गया है। मंगलवार से हास्पिटल संचालित होगा। इसके लिए मेडिकल टीम की तैनाती कर दी गई है। पुरैना पॉलिटेक्निक कालेज को 300 बेड का कोविड केयर हास्पिटल बनाया गया है। यहां पर बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित भर्ती कर स्वस्थ्य किए जाएंगे। इसके लिए 28 सदस्यीय मेडिकल टीम की तैनाती की गई है।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे इमरजेंसी सेवा होगी बहाल
कोरोना के संक्रमितों को स्वस्थ करने के लिए कोविड केयर हास्पिटल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा बहाल रहेगी। इसके लिए डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ये टीम गंभीर संक्रमित को फौरी इलाज देगी।
पुरुष व महिला के लिए अलग-अलग बना है वार्ड
कोविड केयर हास्पिटल में संक्रमित पुरुष व महिला को भर्ती करने के लिए अलग-अलग वार्ड बना है। संक्रमितों की रखवाली पुलिस करेंगी। संक्रमित को स्वस्थ्य होने तक स्वास्थ्य प्रशासन ने नि:शुल्क दवा, भोजन व पानी देगा।
कोविड केयर हास्पिटल को अपडेट कर लिया गया है। मंगलवार से हास्पिटल संचालित हो जाएगा। बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों की देखरेख के लिए मेडिकल टीम की तैनाती कर दी गई है।







